Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

बैंकिंग और वित्तीय शेयरों से शेयर बाजारों में तेजी, विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ा

आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंकों के पहली तिमाही के शानदार नतीजे, ब्लू-चिप, बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में भारी खरीदारी के चलते सोमवार को शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा विदेशी पूंजी प्रवाह और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीद से भी बाजार में तेजी आई।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 442 अंक चढ़कर 82,200 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 122 अंक बढ़कर 25,090 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इटरनल लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, कोटक और टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा बढ़त में रहे।

जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए। वित्तीय सेवाएं, निजी क्षेत्र के बैंक, मेटल, मीडिया, पूंजीगत वस्तुएँ और ऑटो शेयरों ने बाज़ार की गति को आगे बढ़ाया जबकि तेल और गैस, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, एफएमसीजी और आईटी शेयर सुस्त रहे।

सियोल के कोस्पी, चीन के शंघाई कम्पोजिट और हॉन्गकॉन्ग के हैंग सेंग सहित करीब सभी एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। जापान में शेयर बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे। यूरोपीय बाजार सोमवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 374 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे।