Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

बेंचमार्क इक्विटी में थमा गिरावट का सिलसिला, सेंसेक्स-निफ्टी चार दिन बाद बढ़त के साथ बंद

Stock Market: बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को गिरावट का सिलसिला थम गया और वे बढ़त के साथ बंद हुए। गिरावट का सिलसिला चार दिन से जारी था। बढ़त की वजह टेक्नोलॉजी और आईटी शेयरों में जबरदस्त खरीदारी थी। फिर भी बाजार में सतर्कता का माहौल बना रहा। निवेशक शुक्रवार को मौद्रिक नीति के ब्याज दरों पर रिजर्व बैंक के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। 

30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 158 अंक चढ़कर 85 हजार 265 पर, जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 47 अंक बढ़कर 26 हजार 33 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा फायदे में रहे। मारुति सुजुकी, इटरनल लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन और भारतीय स्टेट बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

क्षेत्रीय मोर्चे पर आईटी, रियल्टी, एफएमसीजी और दूरसंचार शेयरों ने बाजार को रफ्तार दी। बिजली, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, पूंजीगत सामान और धातु शेयरों में नरमी रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग फायदे में, जबकि सियोल का कोस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान के साथ बंद हुए।

यूरोप के बाजार गुरुवार को सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को बिकवाली का सिलसिला जारी रखा और करीब 3 हजार 207 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।