Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

Stock Market: शेयर बाजार में दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 336 अंक चढ़ा

Stock Market: इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को जोरदार उछाल आया और कमजोर शुरुआत के बाद दोनों खास बढ़त के साथ बंद हुए। सेवाओं और दूरसंचार शेयरों में भारी खरीदारी और संभावित अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर नए सिरे से आशावाद की वजह से बाजार की धारणा में खास सुधार हुआ।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 335 अंक चढ़कर 83,871 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई 120 अंक बढ़कर 25,695 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक और इटरनल लिमिटेड सबसे ज्यादा चढ़े। जबकि बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा लुढ़के।

क्षेत्रीय मोर्चे पर, दूरसंचार, सेवा, पूंजीगत सामान, आईटी, ऑटो, तेल एवं गैस और धातु शेयरों ने बाजार की रफ्तार को आगे बढ़ाया। जबकि स्वास्थ्य सेवा, वित्तीय सेवा और रियलिटी शेयरों में नरमी रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरावट के साथ जबकि सियोल का कोस्पी और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोप के बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने लगभग 4,115 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।