Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 148 अंक लुढ़का

Stock Market: विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक में बिकवाली के बीच गुरुवार को स्थानीय शेयर बाजार बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 148 अंक लुढ़ककर 83,311 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई 88 अंक गिरकर 25,509 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, इटर्नल लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा लुढ़के। जबकि एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्रा टेक सीमेंट और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े।

क्षेत्रीय मोर्चे पर सभी सूचकांकों में नरमी रही। धातु, बिजली, रियलिटी, बैंक, पूंजीगत सामान, दूरसंचार, वित्तीय सेवाएं और स्वास्थ्य सेवा शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। जापान के निक्केई, सियोल के कोस्पी, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कम्पोजिट सहित लगभग सभी एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 1,067 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।