Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों की संपत्ति में 4.98 लाख करोड़ रुपये की कमी

Share Market: शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट के कारण निवेशकों की संपत्ति में 4.98 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और वैश्विक स्तर पर बढ़ते जोखिमों के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी के कारण सेंसेक्स में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स 961.42 अंक यानी 1.17 प्रतिशत गिरकर 81,287.19 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 1,089.46 अंक तक की गिरावट आई थी। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक ही दिन में 4,98,603.42 करोड़ रुपये घटकर 4,63,50,671.27 करोड़ रुपये (5.10 हजार अरब डॉलर) पर आ गया।