Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

रुड़की में रफ्तार का कहर, बेकाबू कार ने दूसरी गाड़ी के उड़ाए परखच्चे

रुड़की के जादूगर रोड पर एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, अदनान नामक युवक अपनी कार को तेज गति से चला रहा था, तभी उसने नियंत्रण खोकर दुकान के बाहर खड़ी एक अन्य कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और आरोपी की कार काफी दूर तक घिसटती चली गई। मौके पर हुए हंगामे के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी की कार को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।