Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

शनिवार को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश में वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

मंदिर प्रशासन ने महिलाओं के लिए अलग कतारों की व्यवस्था की है ताकि इस खास दिन पर वे बिना किसी दिक्कत के बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकें। इसके अलावा दर्शन के लिए मंदिर आने वाली महिला श्रद्धालु अपनी मुफ्त स्वास्थ्य जांच भी करा सकती हैं।

इस शनिवार मंदिर में दर्शन करने की योजना बना रही कई महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने और महिला मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है।