Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

नीट छात्रा मौत मामले में बोले संजय सरावगी, सम्राट चौधरी कर रहे है इस केस को रिव्यू, आरोपी को नहीं छोड़ने वाले

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज संजय सरावगी पहली बार गया जी पहुंचे। इस दौरान गया सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया गया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार के द्वारा उन्हें विष्णु चरण देकर उनका स्वागत किया गया। आज भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा हरिदास सेमनरी परिसर स्थित ऑडिटोरियम में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। 

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावागी ने नीट छात्रा मामले में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लगातार इस मामले को देख रहे हैं, 2 पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है, सम्राट चौधरी भी लगातार इस केस को रिव्यू कर रहे हैं जो भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उन्हें बक्सा नहीं जाएगा,सभी पर कार्रवाई होगी।