Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

सरयू में डुबकी लगा लें सोनिया और राहुल गांधी वरना…

अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा हमेशा से ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक क्लैश का मुद्दा रहा है. 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिससे पहले राजनीति बेहद गर्म है. वार-पलटवार का सिलसिला भी जारी है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर से एक बयान दिया है और कांग्रेस पर निशाना साधा है.

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस ने ना जाने का फैसला लिया है. कई और विपक्षी दलों ने भी इस कार्यक्रम का बायकॉट करने की बात कही है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री और अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी रामखुदईया हो गई है. उसे समझ में नहीं आ रहा है तो कुछ नेताओं को सरयू में डुबकी लगाने भेज रही है और दूसरी तरफ निमंत्रण स्वीकार नहीं करती है.