पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब वह घर पर रहकर आगे का इलाज और फॉलो-अप कराएंगी। उन्हें 24 मार्च की रात बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी का इलाज सिस्टमेटिक इंफेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से किया गया, जो डॉ. डी. एस. राणा, डॉ. एस. नुंडी और डॉ. अरुप बसु की निगरानी में हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्होंने इलाज पर अच्छा रिस्पॉन्स दिया और अब उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
सोनिया गांधी अस्पताल से डिस्चार्ज, अब घर पर होगा इलाज
You may also like
योगी सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देगी हर साल एक अतिरिक्त साड़ी, 19 करोड़ रुपये होंगे खर्च.
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ आवेदन पाने वाला पहला IPO, आज शाम 7 बजे तक बोली का मौका.
‘ऑफिस-ऑफिस’ की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड: सीएम योगी.
प्रशासनिक सुधारों में यूपी बना देश का रोल मॉडल, आई-गॉट पर 19 लाख से अधिक कार्मिक पंजीकृत.