Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

त्रिपुरा में 6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से भारत में घुसने का आरोप

पड़ोसी देश बांग्लादेश से त्रिपुरा में अवैध घुसपैठ बेरोकटोक जारी है। इसी कड़ी में सुरक्षा बलों ने त्रिपुरा में दो जगहों से छह और बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रेलवे पुलिस की टीम ने मंगलवार शाम अगरतला रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया।

अधिकारियों ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों ने मंगलवार रात अगरतला रेलवे स्टेशन पर गुवाहाटी के रास्ते भारत के दूसरे राज्यों की यात्रा करने जा रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

बांग्लादेशी नागरिकों ने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि वे नौकरी की तलाश में भारत आए हैं। एक दूसरी घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने दक्षिण त्रिपुरा जिले के श्रीनगर इलाके से दो बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया। घुसपैठिए नोआखली और चटगांव जिले के रहने वाले हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सभी बांग्लादेशी और रोहिंग्या अवैध रूप से त्रिपुरा में घुसे थे ताकि वे “नौकरी की तलाश में” भारत के दूसरे राज्यों में जाने के लिए ट्रेन या बस पकड़ सकें।