Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

Bihar: सीवान-सारण जिलों में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत, 14 अस्पताल में भर्ती

बिहार के सीवान और सारण जिलों में बुधवार को कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 14 और लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के मुताबिक बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जानकारी मिली कि मगहर और औरिया पंचायतों में संदिग्ध हालात में तीन लोगों की मौत हो गई। उनके मुताबिक अधिकारियों की एक टीम तुरंत मौके पर भेजी गई, जिसने इलाके के 12 और लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।

डीएम ने बताया कि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके मुताबिक हादसे की सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।