Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Siri को मिलेगा Gemini का दिमाग, Google-Apple के बीच हुई AI डील

एपल ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट 'सिरी' को बेहतरीन बनाने और आईफोन में ज्यादा एआई फीचर्स लाने के लिए गूगल से डील की है। एपल द्वारा गूगल के एआई तकनीक को इस्तेमाल करने वाली इस डील के बारे में सिलिकॉन वैली की दिग्गज कंपनियों ने एक साझा बयान जारी किया। इस साझेदारी के बाद गूगल के जेमिनी का इस्तेमाल करके आईफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स "एपल इंटेलिजेंस" नाम के एआई फीचर्स को कस्टमाइज कर पाएंगे।

गूगल और दूसरी कंपनियों के एआई की दौड़ में शुरुआती बढ़त लेने के बाद, एपल ने नए फीचर्स की एक सीरीज का वादा किया था, जो एक बड़े सॉफ्टवेयर अपग्रेड के हिस्से के तौर पर 2024 में आईफोन में आने वाले था। लेकिन एपल के कई एआई फीचर्स अभी भी डेवलपमेंट फेज में हैं, जबकि गूगल और सैमसंग अपनी डिवाइस में इस तकनीक को ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। अब जेमिनी एआई के जुड़ने से सिरी बेहतर बातचीत करेगा, और जवाब भी जल्दी देगा। जाहिर है ये यूजर के लिए अच्छा अनुभव होगा।