Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

चांदी ने रचा इतिहास, कीमत पहुंची 3 लाख के पार

चांदी की कीमतें सोमवार को अपने अब तक के सबसे रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई है. आज इतिहास रचते हुए चांदी 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई है. चांदी आज पहली बार 13,553 रुपये या 4.71 परसेंट की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 3,01,315 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. पिछले एक हफ्ते से चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण निवेशकों के बीच मजबूत डिमांड, पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों को माना जा रहा है.

पिछले हफ्ते ही ग्लोबल मार्केट में चांदी की कीमत 9.2 डॉलर यानी कि 11.6 परसेंट बढ़ी, जिसने सोने को भी काफी पीछे छोड़ दिया. सोने की कीमत 94.5 डॉलर यानी कि 2.09 परसेंट की दर से बढ़ी थी.चांदी की कीमतों में इस तेज बढ़ोतरी की वजह बढ़ती जियोपॉलिटिकल टेंशन, कमजोर होता अमेरिकी डॉलर, सप्लाई से जुड़ी चिंताएं को भी माना जा रहा है।