Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

‘गर्ल डैड’ बने सिद्धार्थ मल्होत्रा का क्यूट अंदाज वायरल, फैंस बोले- Cutest!

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने नए अवतार को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक क्यूट सेल्फी शेयर की, जिसमें वे बालों में छोटा सा हेयर क्लिप लगाए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “Tell me you're a girl dad without telling me you're a girl dad.”

सिद्धार्थ का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और पोस्ट तेजी से वायरल हो गया। फैंस उनके इस ‘गर्ल डैड’ मोमेंट पर प्यार लुटा रहे हैं। फिल्ममेकर फराह खान कुंदर ने भी कमेंट करते हुए उन्हें “Cutest” बताया। जुलाई 2025 में सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी माता-पिता बने थे। उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने ‘सरायाह’ रखा है। कपल ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा करते हुए लिखा था कि उनकी जिंदगी अब पूरी तरह बदल गई है।

हालांकि, सिद्धार्थ और कियारा ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन दोनों अक्सर अपने पेरेंटहुड के अनुभव को शेयर करते रहते हैं। हाल ही में यह कपल मुंबई में NMACC की तीसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में भी नजर आया, जहां दोनों की केमिस्ट्री और स्टाइल ने फैंस का दिल जीत लिया। कियारा गुलाबी-हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि सिद्धार्थ सफेद आउटफिट में काफी डैशिंग लगे। कपल ने इस मौके पर अपनी तस्वीरें “Date Night” कैप्शन के साथ शेयर कीं।