Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

शिलांग के सांसद रिकी एंड्रयू जे. सिंगकॉन का निधन, फुटबॉल खेलते हुए आया हार्ट अटैक

शिलांग के सांसद रिकी ए.जे. सिंगकोन गुरुवार शाम को फुटबॉल खेलते समय अचानक गिर पड़े। जिसके बाद इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गाया। लेकिन मेडिकल टीम की कोशिशों के बावजूद उन्होंने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। उन्हें रात करीब 8:42 बजे मृत घोषित कर दिया गया।इससे मेघालय के राजनीतिक हलकों में बहुत बड़ा दुख का माहौल है। सिंगकोन गुरुवार शाम को मावलाई मावियोंग के खेल के मैदान में दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने गए थे।

सांसद फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर गिर पड़े, जिससे वहां मौजूद लोग तुरंत मावियोंग कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) ले गए ताकि इमरजेंसी मेडिकल मदद मिल सके। हालांकि, वहां कोई डॉक्टर नहीं होने के कारण, उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में उन्हें एडवांस इलाज के लिए जियाव के डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

उनकी मौत की खबर के बाद, डिप्टी चीफ मिनिस्टर प्रेस्टोन तिनसॉन्ग, VPP प्रेसिडेंट आर्डेंट मिलर बसियावमोइट, कई विधायक, सीनियर पॉलिटिकल लीडर और पार्टी वर्कर, श्रद्धांजलि देने और उन्हें सांत्वना देने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। सिन्गकोन VPP के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए 2024 के लोकसभा चुनावों में भारी जीत दर्ज करने के बाद पहली बार सांसद बने। उन्होंने तीन बार के कांग्रेस MP विंसेंट एच. पाला को 3.7 लाख से ज़्यादा वोटों के बड़े अंतर से हराया था, इस नतीजे ने मेघालय के पॉलिटिकल माहौल में एक बड़ा बदलाव किया।

अपने जमीनी जुड़ाव और मूल निवासियों के अधिकारों, शासन और पारदर्शिता की वकालत के लिए जाने जाने वाले सिन्गकोन के अचानक निधन से राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में, खासकर मेघालय में एक खालीपन आ गया है। सभी पार्टियों के नेताओं ने गहरी संवेदना जताई और उन्हें एक अच्छे राजनीतिक भविष्य वाले एक समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में याद किया।