Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

शत्रुघ्न सिन्हा ने पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षा को लेकर बंबई हाईकोर्ट में याचिका दी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और लोकसभा सदस्य शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने मशहूर संवाद ‘खामोश’ सहित व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख की पीठ ने सोमवार को अभिनेता की याचिका पर सुनवाई की और सिन्हा द्वारा वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ उनके नाम, छवि और उनके मशहूर संवाद के अनधिकृत उपयोग के लिए मांगी गई अंतरिम राहत पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। सिन्हा (79) ने ऐसी सभी वेबसाइट्स के खिलाफ अंतरिम निषेधाज्ञा आदेश का अनुरोध किया, जिसमें उन्हें उनके नाम, छवि, व्यक्तित्व और व्यवहार शैली का उपयोग करने से रोका गया।