Breaking News

महुआ मोइत्रा के भेदभाव के आरोपों को अल्पसंख्यक आयोग ने किया खारिज     |   मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन, गोवंडी में 2.53 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सराहा, बोले- दुनिया 'Made in India' प्लेन की चर्चा भी करेगी     |   RBI का रेपो रेट पर बड़ा बदलाव, 5.25 से बढ़ाकर 5.50% किया     |   केरल: कोऑपरेटिव सोसाइटी फ्रॉड केस में ED की रेड, 20 ठिकानों पर छापेमारी     |  

महाराष्ट्र एनसीपी के नये अध्यक्ष बने शशिकांत शिंदे

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य शशिकांत शिंदे को जयंत पाटिल की जगह एनसीपी (शरद चंद्र पवार) की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) अध्यक्ष पवार ने मुंबई में पार्टी की आम सभा की बैठक में यह घोषणा की। पाटिल के इस्तीफे को लेकर कई दिनों से अटकलें जारी थीं। दस जून को पुणे में एनसीपी के 26वें स्थापना दिवस समारोह में पवार की उपस्थिति में पाटिल ने पद छोड़ने का संकेत दिया था, ताकि किसी युवा चेहरे को मौका मिल सके। पाटिल 1999 में एनसीपी के गठन के बाद से पवार के साथ हैं।

उन्होंने तब पवार का साथ दिया था, जब उनके भतीजे अजित पवार ने 2023 में बगावत कर दी थी और बीजेपी -शिवसेना सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हो गए थे। अजित पवार अब उप-मुख्यमंत्री हैं। सात साल तक एनसीपी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष रहे जयंत पाटिल ने पवार को अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया और अपने कार्यकाल के दौरान पार्टी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया।