Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

शालीमार गार्डन पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का किया भंडाफोड़, 8 अभियुक्त गिरफ्तार,1 फरार

गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। सहायक पुलिस आयुक्त, शालीमार गार्डन व थाना पुलिस टीम द्वारा चलाए गए सघन रेस्क्यू अभियान के दौरान होटल आर्चिड इन होटल में छापेमारी की गई, जहां से देह व्यापार में लिप्त 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 08 मोबाइल फोन, ₹4450 नगद राशि और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। साथ ही 07 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल आर्चिड इन गेस्ट हाउस, जोकि डीएलएफ ताहिरपुर रोड स्थित है, उसमें देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस सूचना के आधार पर एसीपी शालीमार गार्डन के निर्देशन में थाना प्रभारी व टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि होटल संचालक दीपक (फरार) इस पूरे गिरोह का सरगना है, जो ग्राहकों से सीधे संपर्क कर पीड़ित महिलाओं को बहला-फुसलाकर देह व्यापार के लिए मजबूर करता था। इसके बदले में ग्राहकों से मोटी रकम वसूल की जाती थी।