Breaking News

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, 7 जिलों के SP बदले     |   ईरान पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों पर भड़का तेहरान, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान     |   आज होगी 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक, ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे अध्यक्षता     |   कड़ी सुरक्षा के बीच शिफा हॉस्पिटल शिफ्ट किए गए इमरान खान     |   ट्रंप ने US स्पेस मिशन बढ़ाने के मेमो पर किए साइन, 2030 तक 1,000 ज्यादा उड़ानों का लक्ष्य     |  

अस्पताल से छुट्टी के बाद शाहरुख खान ने खुद को कैमरों से बचाया

सुपरस्टार शाहरुख खान अब ठीक हैं और मुंबई लौट चुके हैं. शाहरुख खान की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. सेहत में सुधार के बाद बीती शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. जिसके बाद वह तुरंत अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मुंबई लौट आए. हालांकि इस दौरान फैन्स को शाहरुख खान की एक झलक का बेसब्री से इंतजार था. लेकिन एयरपोर्ट पर शाहरुख खान ने किसी को भी अपनी एक झलक तक नसीब नहीं होने दी.