Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

‘September 21’ का ट्रेलर रिलीज, अल्जाइमर और रिश्तों की भावुक कहानी, कान्स में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

फिल्म ‘September 21’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो अल्जाइमर और देखभाल करने वालों (केयरगिवर्स) के संघर्षों पर आधारित एक भावनात्मक कहानी की झलक देता है। इस हिंदी-कन्नड़ फिल्म का निर्देशन करेन क्षिति सुवर्णा ने किया है। फिल्म को 2026 के 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के ‘मार्शे डु फिल्म’ के लिए आधिकारिक तौर पर चुना गया है। इसका वर्ल्ड प्रीमियर 16 मई 2026 को कान्स के पैलेस थिएटर में होगा, जो टीम के लिए एक गर्व का पल है।

फिल्म में प्रियंका उपेंद्र, प्रवीण सिंह सिसोदिया, जरीना वहाब, अजीत शिधाये और अमित बहल मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जो डिमेंशिया से जूझ रहा है, और उसके बेटे के सामने अपने सपनों और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच चुनाव करने की चुनौती है। डायरेक्टर करेन क्षिति सुवर्णा ने कहा कि यह फिल्म उन भावनाओं की कहानी है, जिन्हें हम अक्सर व्यक्त नहीं कर पाते, खासकर केयरगिवर्स के संघर्ष। वहीं, अभिनेता प्रवीण सिंह सिसोदिया और प्रियंका उपेंद्र ने भी फिल्म को बेहद भावनात्मक और प्रभावशाली बताया। फिल्म का निर्माण विसिका फिल्म्स, एफएमडी प्रोडक्शंस और हुमारा मूवी ने फिल्म्समैक्स के साथ मिलकर किया है। ‘September 21’ 22 मई 2026 को रिलीज होगी।