Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

लगातार पांच सेशन की गिरावट के बाद सेंसेक्स, निफ्टी में उछाल

कारोबार के दौरान शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा बढ़ा, जबकि निफ्टी 383 अंक से ज्यादा चढा। दोपहर डेढ़ बजे आईटी, मेटल और फार्मा शेयरों की बदौलत सेंसेक्स 81,157 अंक पर पहुंच गया। शुक्रवार को दलाल स्ट्रीट पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों ने बढ़त दर्ज की।

निफ्टी 381.70 अंक बढ़कर 24,787.80 पर रहा। ये रिकवरी शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के गुरुवार को लगातार पांचवें सेशन में पीछे रहने के बाद हुई।  सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स और शॉर्ट टर्म कैपिटल टैक्स में तेजी के बाद हेवी फोरन फंड आउटफ्लो से भी गुरुवार को बाजार पर असर पड़ा।