Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

Stock Market: ग्लोबल मार्केट में बढ़त और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी

ग्लोबल मार्केट में बढत के बीच बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को चढकर बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 591 अंक बढ़कर 81,973 पर जबकि एनएसई निफ्टी 163 अंक चढ़कर 25,127 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, आईटीसी और इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा बढ़े जबकि मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्रा टेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया सबसे ज्यादा गिरे। रियलिटी, आईटी, बैंक और मेटल सेक्टर के शेयरों ने बाजार को स्पीड दी जबकि मीडिया, फाइनेंशियल सर्विस, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों ने बाजार को नीचे खींच लिया।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, सियोल का कोस्पी और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट बढत के साथ बंद हुए, जबकि हॉन्गकान्ग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। जापान के बाज़ार सोमवार को बंद रहे। 

यूरोपीय बाजार मिले-जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे, वहीं वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 4,162 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।