Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति पर फैसले से पहले सेंसेक्स 308 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

Mumbai: भारतीय रिजर्व बैंक की बुधवार को मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा से पहले बैंक, ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली से मंगलवार को बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी तेल खरीद पर भारत पर उच्च शुल्क लगाने की धमकी ने भी बाजार की धारणा पर असर डाला।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 308 अंक गिरकर 80,710 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 73 अंक टूटकर 24,649 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में अडाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और इटरनल लिमिटेड सबसे ज्यादा गिरे जबकि टाइटन, मारुति सुजुकी, ट्रेंट लिमिटेड, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

तेल और गैस, निजी क्षेत्र के बैंक, आईटी, स्वास्थ्य सेवा, रियलिटी और एफएमसीजी शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा, जबकि ऑटो, पूंजीगत वस्तुएं, मीडिया और दूरसंचार शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। जापान के निक्केई, हॉन्गकॉन्ग के हैंग सेंग, चीन के शंघाई कंपोजिट और सियोल के कॉस्पी सहित सभी एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

मंगलवार को यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 2,566 करोड़ रुपये से ज्यादा की इक्विटी बेची।