Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 930 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,500 अंक से नीचे फिसला

चौतरफा बिकवाली से मंगलवार को इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। कमजोर ग्लोबल ट्रेंड, इन्वेस्टरों के बडे पैमाने पर मुनाफावसूली, कई कंपनियों की सितंबर तिमाही के खराब नतीजों से बाजार में गिरावट आई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 930 अंक गिरकर 80,220 पर जबकि एनएसई निफ्टी 309 अंक टूटकर 24,472 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा गिरे जबकि आईसीआईसीआई बैंक बढत के साथ बंद हुआ। ऑटो, बैंक, कैपिटल गुड्स, फाइनेंशियल सर्विस, रियलिटी, ऑयल एंड गैस, आईटी, मेटल और मीडिया सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और सियोल का कोस्पी गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग चढ कर बंद हुए। यूरोपीय बाज़ार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट सोमवार को मिले जुले नोट पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 2,261 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।