Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

आईटी, वाहन शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 690 अंक लुढ़का

मिले-जुले वैश्विक रुझानों के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), वाहन और बिजली शेयरों में भारी बिकवाली के कारण शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच अमेरिकी शुल्क को लेकर जुड़ी अनिश्चितताओं ने भी निवेशकों की धारणा पर असर डाला।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 689 अंक गिरकर 82,500 पर जबकि एनएसई निफ्टी 205 अंक टूटकर 25,149 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स और टाइटन सबसे ज्यादा गिरे जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एनटीपीसी और इटरनल सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

आईटी, ऑटो और मीडिया शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा, जबकि एफएमसीजी और हेल्थकेयर शेयरों ने ज़रूरी सहारा दिया। एशियाई बाजारों में हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ जबकि सियोल का कोस्पी और जापान का निक्केई गिरावट के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 221 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर अपने खाते में जोड़े।