Breaking News

हमास ने गाजा सीजफायर को लेकर ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस के प्रतिनिधियों संग चर्चा की     |   कटक हॉस्पिटल अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने फैक्ट फाइंडिंग टीम का किया गठन     |   ईरान ने भारत से फरवरी में जब्त किए 3 टैंकर्स को छोड़ने की मांग की: रॉयटर्स     |   बंगाल के लगभग 50 फीसदी विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज: ADR     |   बंगाल सीएम ममता बनर्जी LPG संकट को लेकर कोलकाता में प्रदर्शन में शामिल होंगी     |  

बैंक शेयरों में खरीदारी और पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी

बैंकिंग शेयरों में आखिरी खरीदारी और ग्लोबल बाजारों में मजबूत रुख की वजह से मंगलवार को बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे सेशन में बढ़त के साथ बंद हुए। घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी से भी तेजी में मदद मिली। बीएसई सेंसेक्स 364 प्वाइंट चढ़कर 80,369 पर जबकि एनएसई निफ्टी 127 प्वाइंट बढ़कर 24,466 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा चढ़े। वहीं मारुति, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, भारती एयरटेल और इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लुढ़के।

बैंक, रियलिटी और पावर शेयर सबसे ज्यादा चढ़े जबकि ऑटो और आईटी शेयर लुढ़के। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हॉन्गकॉन्ग बढ़त के साथ जबकि शंघाई गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में तेजी रही। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 3,228 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।