Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार चौथे दिन गिरावट, आईटी शेयरों में बिकवाली और विदेशी फंडों की निकासी रही मुख्य वजह

बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। आईटी शेयरों में बिकवाली और विदेशी फंडों की निकासी मुख्य वजह रहे। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़ी अनिश्चितताओं ने भी बाजारों पर दबाव डाला। कई घरेलू निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 247 अंक गिरकर 82 हजार 253 पर, जबकि एनएसई निफ्टी 67 अंक गिरकर 25 हजार 82 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जबकि इटरनल, टाइटन, सन फार्मा, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा फायदे में रहे।

क्षेत्रीय मोर्चे पर आईटी, सेवा और रक्षा शेयरों से बाजार गिरा, जबकि मीडिया, स्वास्थ्य सेवा और रियल्टी शेयरों ने मजबूती दी। एशियाई बाजारों में, हांगकांग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट मामूली बढ़त के साथ, जबकि सियोल का कोस्पी और जापान का निक्केई गिरावट के साथ बंद हुए।

ज्यादातर यूरोपीय बाजार घाटे में कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को जमकर बिकवाली की। उन्होंने 5 हजार 104 करोड़ रुपये से ज्यादा की इक्विटी बेची।