Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध, दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश

Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, यहां एक युवक राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था, हालांकि वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया, इसके बाद थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया।

थाने में पुलिस और खुफिया एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं, उसकी पहचान कश्मीर को शोपिया निवासी अबू अहमद शेख के रूप में हुई है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने घटना की पुष्टि की। वहीं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है, साथ ही वह कहां से और कैसे राम मंदिर में पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।