Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

पंचायत’ के मेकर्स के साथ हुआ सचिव जी का झगड़ा

‘पंचायत’ का तीसरा सीजन स्ट्रीम हो रहा है. आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर जाकर देख सकते हैं. सीरीज आते ही छा गई है. इसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सीरीज के आते ही इसके एक्टर्स भी सुर्खियों में आ गए हैं. सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार को लेकर कहा जा रहा था कि उनकी पंचायत मेकर्स के साथ कुछ अनबन हो गई है. अब इस पर खुद जितेंद्र ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि वो इस मुद्दे पर जवाब देते-देते थक गए हैं.