Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज बंद

असम के गुवाहाटी शहर में रविवार रात को हुई भारी बारिश के कारण गुवाहाटी और उसके आस-पास के कामरूप (मेट्रो) जिले के इलाकों में आज शिक्षण संस्थान बंद हैं. जलभराव और भारी बारिश के चलते प्रशासन ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल और कॉलेजों को आज यानी 20 अप्रैल को बंद करने का निर्देश दिया है. प्रशासन ने साफ कहा है कि ये निर्देश प्राइवेट स्कूल और कॉलेजों पर भी पूरी तरह से लागू होगा. प्रशासन की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है, गुवाहाटी शहर में भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए, गुवाहाटी नगर निगम क्षेत्र के सभी एजुकेशनल इंस्टिट्यूट (सरकारी और प्राइवेट दोनों) 20/04/2026 को बंद घोषित किए जाते हैं. 

नोटिफिकेशन में आगे लिखा गया है, यह निर्देश ज़्यादा पब्लिक इंटरेस्ट में और डिज़ास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के सेक्शन 30.2 में दिए गए संबंधित प्रोविज़न के अनुसार जारी किया गया है. गुवाहाटी के कई इलाकों में जलभराव हुआ है, ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया है. उत्तर भारत में जहां इन दिनों गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं,  तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया है. दूसरी और गुवाहाटी में तेज बारिश आफत बनकर आई है. गुवाहाटी में रविवार रात से तेज बारिश हो रही है. जिससे की शहर में जलभराव की स्थिति पैद हो गई है.