Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

Bihar: सासाराम में गोली लगने से घायल स्कूली छात्र की मौत, सहपाठियों ने की थी फायरिंग

बिहार के सासाराम में शुक्रवार को स्कूल के छात्रों के बीच हुई  फायरिंग में 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई जबकि एक छात्र घायल हुआ है। खबरों के मुताबिक, सासाराम के बुधन मोड़ स्थित सेंट एनेज स्कूल में कुछ छात्रों ने अपने ही साथियों को परीक्षा देने से रोका और फिर फायरिंग की। 

पीड़ित छात्रों के मुताबिक आरोपित अपनी परीक्षा का पेपर किसी दूसरे से लिखवाना चाहता था और इसलिए उसने स्कूल के टैंपो पर हमला कर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें अमित कुमार और संजीत कुमार घायल हो गए थे। 

दोनों घायल छात्रों को सासाराम ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई, जबकि 16 साल के संजीत कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। डेहरी रोहतास एएसपी, कोटा किरण कुमार ने कहा कि मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका हथियार जब्त कर लिया गया है।