Breaking News

कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |   यूएई के फुजैराह के पास टैंकर पर हमला, सभी क्रू सुरक्षित     |   अमेरिका का बड़ा मिशन, हॉर्मुज में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन किया लॉन्च     |   बिहार में फिर गिरा पुल: भागलपुर में विक्रमशिला पुल का एक स्लैब गंगा में समाया     |   ईरान की चेतावनी के बाद फारस की खाड़ी से जहाज हटने लगे, UAE के पास एंकरिज खाली; तनाव बढ़ा     |  

सलमान खुर्शीद को कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग का नया अध्यक्ष किया गया नियुक्त

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को पार्टी के विदेश मामलों के विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया। खुर्शीद पूर्व मंत्री आनंद शर्मा की जगह लेंगे जिन्होंने कुछ दिन पहले इस पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है।’’ उन्होंने कहा कि खुर्शीद को विदेश मामलों के विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि बृजेन्द्र सिंह और आरती कृष्णन इसके उपाध्यक्ष होंगे।बयान में कहा गया, ‘‘पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष आनंद शर्मा के योगदान की तारीफ करती है।’’