Breaking News

यूपीः संभल के रहटोल और बराही में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, भारी पुलिस तैनात     |   गाजियाबादः पैसिफिक मॉल के थिएटर में लगी भीषण आग     |   बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, मदरसों में भी वंदेमातरम् अनिवार्य     |   राजस्थान में महंगा हुआ दूध, डेयरी विभाग ने कीमतों में किया 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा     |   दिल्लीः यमुना नदी को लेकर अमित शाह ने बुलाई बैठक, दिल्ली की CM भी होंगी शामिल     |  

संभल पहुंची 'भगवा त्रिशूल यात्रा', 108 प्राचीन शिव मंदिरों को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य

प्रयागराज से शुरू हुई भगवा त्रिशूल यात्रा 120 त्रिशूल लेकर यूपी के संभल पहुंची। यात्रा का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। शहर और देहात इलाके के हजारों हिंदूवादी लोगों ने इसमें भाग लिया।

यात्रा विभिन्न मंदिरों और पवित्र स्थलों से होकर गुजर रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण है। साथ ही मंदिरों का संरक्षण और आधुनिकीकरण भी इसका लक्ष्य है। यात्रा का उद्देश्य 108 प्राचीन, जीर्ण-शीर्ण मंदिरों के जीर्णोद्धार के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।