Breaking News

MP: पन्ना में निर्माणाधीन कुआं धंसा, अब तक 5 लोगों की मौत     |   टेरर फंडिंग केस: HC ने इंजीनियर राशिद को 25 से 30 जून तक अंतरिम जमानत दी     |   कर्नाटक सीएम पर सस्पेंस: CM सिद्धारमैया की राहुल गांधी संग बैठक जारी     |   कसमंडी किला-मस्जिद विवाद: बकरीद पर विवादित स्थल पर नमाज अदा करने पर लगी रोक     |   बीजू जनता दल से इस्तीफा देने के बाद सांसद देबाशीष सामंतराय BJP में शामिल     |  

गुजरात में मुस्लिम पूजा स्थलों के ‘अवैध’ ध्वस्तीकरण पर यथास्थिति का आदेश देने से SC का इनकार

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के गिर सोमनाथ में मुस्लिम पूजा स्थलों और अन्य संरचनाओं के कथित अवैध ध्वस्तीकरण पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश देने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। मामले की सुनवाई की शुरुआत में जस्टिस बी. आर. गवई और जस्टिस के. वी. विश्वनाथन की बेंच यथास्थिति बनाए रखने के पक्ष में थी। बहरहाल, सुनवाई आगे बढ़ने पर बेंच ने कहा कि इस स्तर पर ऐसे किसी आदेश की जरूरत नहीं है। 

एक मुस्लिम पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुनवाई की शुरुआत में कहा कि ये संपत्तियां वक्फ की जमीन पर बनी हैं और राज्य सरकार को निर्देश दिया जाना चाहिए कि वो किसी तीसरे पक्ष का अधिकार पैदा नहीं करे। गुजरात सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि याचिकाकर्ता औलिया-ए-दीन कमेटी के नाम पर कुछ भी नहीं है और ये सरकारी जमीन है। 

सुप्रीम कोर्ट गुजरात के प्राधिकारियों के खिलाफ उस अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें अंतरिम रोक के बावजूद और उसकी पूर्व अनुमति के बिना राज्य में आवासीय और धार्मिक संरचनाओं का अवैध ध्वस्तीकरण किए जाने का आरोप लगाया गया है।