Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार ओडिशा के अधिकारी के फ्लैट से चार करोड़ रुपये नकद जब्त

भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार, ओडिशा खान विभाग के एक अधिकारी के घर से ट्रॉली बैग में पैक नोटों के बंडल कथित तौर पर बरामद किए गए।अधिकारी को सतर्कता विभाग ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसकी संपत्तियों पर छापेमारी की गई। भुवनेश्वर में खान उप-निदेशक देवव्रत मोहंती के स्वामित्व वाले एक फ्लैट से कुल चार करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी द्वारा राज्य में यह अब तक की सबसे बड़ी नकद जब्ती है। अधिकारियों ने बताया कि मोहंती को लाइसेंस प्राप्त कोयला विक्रेता से उसके काम का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के बदले में कथित तौर पर 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सतर्कता विभाग ने भुवनेश्वर स्थित उनके फ्लैट, भद्रक जिले में स्थित उनके पैतृक घर और कटक स्थित उनके कार्यालय में एक साथ छापेमारी की। उन्होंने बताया कि मोहंती के कार्यालय में दराज से 1.20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। अब तक बरामद की गई अन्य संपत्तियों में भुवनेश्वर में स्थित दो मंजिला एक मकान और लगभग 130 ग्राम सोना शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इससे पहले की सबसे बड़ी बरामदगी गंजाम जिले में हुई थी, जहां एजेंसी ने सात अप्रैल 2022 को लघु सिंचाई प्रभाग में एक सहायक अभियंता के आवास से 3.4 करोड़ रुपये बरामद कर जब्त किए थे।