Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

हैदराबाद के अस्पताल में 1 माह के नवजात की रोबोटिक सर्जरी, डॉक्टरों का दावा- भारत में पहली बार हुआ

हैदराबाद के प्रीति यूरोलॉजी एंड किडनी हॉस्पिटल के सर्जनों ने देश में ही डेवलप की गई रोबोटिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर एक महीने के नवजात की सर्जरी की है। डॉक्टरों का दावा है कि ये भारत में हुई ऐसी पहली सर्जरी है। नवजात में जन्म से ही किडनी से जुड़ी ऐसी बीमारी का पता चला था, जिसका अगर इलाज नहीं किया गया, तो उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ता। 

डॉक्टरों ने कहा कि ऐसे हालात में आमतौर पर ओपन सर्जरी या लेप्रोस्कोपिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन उन्होंने नवजात की किडनी में सूजन के इलाज के लिए एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को चुना। माता-पिता ने अपने बच्चे की बीमारी का पता लगाने और इलाज के दौरान हर तरह से मदद के लिए अस्पताल का शुक्रिया अदा किया।

डॉक्टरों का कहना है कि रोबोटिक सर्जरी में प्रगति भारत में इसे न सिर्फ ज्यादा लोगों तक पहुंचाएगी बल्कि किफायती भी बनाएगी। उनके मुताबिक इससे मरीजों का ज्यादा सुरक्षित और बेहतर इलाज किया जा सकेगा। इतना ही नहीं ये मेडिकल केयर में देश की बढ़ती काबिलियत को भी दिखाता है।