Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

राज्य स्थापना दिवस पर पिथौरागढ़ में शुरू हुआ रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पर्यटन विभाग पिथौरागढ़ द्वारा प्रायोजित और हिमानी एडवेंचर डीडीहाट द्वारा संचालित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया।कार्यक्रम का संचालन कुमाऊं राफ्टिंग कयाकिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने किया। उन्होंने बताया कि जिला पर्यटन विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। इसके तहत 15 छात्रों को गोरी और काली नदी में जौलजीवी से हंसेश्वर तक रिवर राफ्टिंग कराई गई।

प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के उपायों की जानकारी भी दी गई। साथ ही दिनेश गुरुरानी ने सभी प्रतिभागियों को “हिमालय बचाओ अभियान” के तहत शपथ दिलाई। इस मौके पर पौधारोपण अभियान के 482वें दिन के उपलक्ष्य में उन्होंने दवालीसेरा की ग्राम प्रधान सुमन देवी को पौधे भेंट किए। इसके साथ ही गोरी नदी तट पर सफाई अभियान भी चलाया गया। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य ने बताया कि पर्यटन विभाग हर वर्ष विभिन्न योजनाओं के तहत छात्र-छात्राओं को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण देता है ताकि युवाओं में साहसिक पर्यटन के प्रति रुचि बढ़े और उन्हें रोजगार के अवसर भी मिलें।