Breaking News

नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |   डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी को 24 सिंतबर को अमेरिका आने का न्योता दिया     |   दिल्ली: ‘कोई भी मंत्री 1 साल विदेश नहीं जाएगा’, PM की अपील के बाद CM रेखा का फैसला     |   चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में तीसरे चरण के तहत SIR का आदेश जारी किया     |  

सिनेमाघरों में छाए रितेश देशमुख, 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर की 23.90 करोड़ रुपये की कमाई

अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म "राजा शिवाजी" ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की इस फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है और ये शुक्रवार को मराठी और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें अभिनेता ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। मेकर्स ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े शेयर किए। इस पोस्ट में फिल्म का पोस्टर था, जिस पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े लिखे हुए थे।

फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.40 करोड़ रुपये (नेट) कमाए और शनिवार को 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 23.90 करोड़ रुपये (नेट) रहा। कैप्शन में लिखा, "ये स्वराज की हर आवाज से मिली जीत है। दिन एक और दो का भारत एनबीओसी 23.90 करोड़ रुपये। हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरक जीवन पर आधारित। 'राजा शिवाजी' आपके नजदीकी सिनेमाघरों में। अभी अपने टिकट बुक करें | यू/ए 16+ | मराठी और हिंदी।"

फिल्म निर्माताओं के अनुसार, ये फिल्म शिवाजी महाराज की उस यात्रा को दर्शाती है जिसमें एक युवा व्यक्ति के रूप में शक्तिशाली ताकतों को चुनौती देने की प्रतिज्ञा लेने से लेकर स्वराज की नींव रखने वाले नेता बनने तक का सफर दिखाया गया है और इसका उद्देश्य भाषाई सीमाओं से परे दर्शकों के सामने उनकी कहानी प्रस्तुत करना है। ये फिल्म जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख द्वारा निर्मित है।