Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

तेलंगाना सुरंग हादसा: 15वें दिन भी बचाव अभियान जारी, खोजी कुत्तों ने की दो जगहों की पहचान

तेलंगाना में ‘श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी)’ सुरंग के अंदर शनिवार को बचाव अभियान तेजी से जारी रहा और वहां खोजी कुत्तों ने ऐसे दो जगहों की पहचान की है जहां किसी व्यक्ति के फंसे होने के आसार हैं। कुत्तों द्वारा पहचानी गई जगह से बचाव कर्मी गाद हटाने का काम कर रहे हैं। सुरंग के भीतर 22 फरवरी को उस सयम से आठ लोग फंसे हुए हैं, जब इसका एक हिस्सा ढह गया था। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान की निगरानी कर रहे राज्य के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी शनिवार को सुरंग की जगह  का दौरा कर अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। केरल पुलिस का श्वान दस्ता भी शुक्रवार सुबह इस अभियान में शामिल हो गया। ऐसे कुत्तों को लापता लोगों और शवों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। 

अधिकारियों ने बताया कि केरल पुलिस में श्वान दस्ते के कुत्ते (बेल्जियम मैलिनोइस नस्ल के) 15 फुट की गहराई से भी गंध का पता लगा सकते हैं। एसएलबीसी परियोजना सुरंग में 22 फरवरी से इंजीनियर और मजदूरों समेत आठ लोग फंसे हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारतीय सेना, नौसेना तथा अन्य एजेंसियों के विशेषज्ञ उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।