Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

नगाड़ों से होगी गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत, महिलाएं करेंगी परेड का नेतृत्व

देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड काफी हद तक महिला केंद्रित होगी. विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका थीम पर होने वाली परेड का पहली बार आगाज 100 महिला कलाकार शंख, नगाड़ा और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ करेंगी। इसके अलावा, पहली बार तीनों सेनाओं की एक महिला टुकड़ी भी मार्च करेगी। केंद्रीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों में भी महिलाकर्मी शामिल होंगी.

रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने शुक्रवार को बताया कि इस साल परेड में महिलाओं का अब तक का बेहतरीन प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा. परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज करेंगी. अमूमन सभी कलाकार और समूह सलामी मंच के सामने अपनी प्रस्तुति देते हैं लेकिन इस बार एक और नई पहल की जा रही है जिसमें केवल एक समूह ही सलामी मंच के सामने अपनी प्रस्तुति देगा और बाकी अन्य 11 समूह अलग-अलग अपनी प्रस्तुति देंगे जिससे सभी दर्शक इसका आनंद ले सकेंगे. परेड सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगी और डेढ़ घंटे तक चलेगी.