Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

रिलायंस परिवार राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए उठाए गए हर कदम के साथ: मुकेश अंबानी

हम अपने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' में किए गए साहसी कार्य पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं। भारत आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ एकजुट है, उसकी इच्छाशक्ति अटल है और उसका उद्देश्य अडिग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक और निर्णायक नेतृत्व में, भारतीय सेना ने सीमा पार से होने वाली हर उकसावे का सटीकता और ताकत के साथ जवाब दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत आतंकवाद के सामने कभी चुप नहीं रहेगा और हम अपनी धरती, अपने नागरिकों या अपने राष्ट्र की रक्षा करने वाले वीर जवानों पर एक भी हमले को सहन नहीं करेंगे। पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने दिखा दिया है कि हमारे देश की शांति को चुनौती देने वाला हर खतरा, ठोस और निर्णायक कार्रवाई से निपटा जाएगा।

रिलायंस परिवार राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा हेतु हर संभव कदम के समर्थन के लिए तैयार है। हम, अपने सभी देशवासियों की तरह, यह मानते हैं — भारत शांति चाहता है, लेकिन अपनी गरिमा, सुरक्षा और संप्रभुता की कीमत पर नहीं।

हम सब साथ खड़े होंगे।
हम लड़ेंगे।
और हम विजयी होंगे।
जय हिंद!
जय हिंद की सेना!