Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड उत्साह, 27.67 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अब तक 27 लाख 67 हजार से अधिक श्रद्धालु चारधाम और हेमकुंड साहिब पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 10 लाख 18 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। वहीं बद्रीनाथ धाम में 7 लाख 80 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं।

इसके अलावा गंगोत्री धाम में 4 लाख 71 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए, जबकि यमुनोत्री धाम में 4 लाख 58 हजार से अधिक यात्रियों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सिख श्रद्धालुओं के प्रमुख तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या देखने को मिली। अब तक यहां 34 हजार से अधिक श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं।

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात संबंधी इंतजाम भी मजबूत किए गए हैं। यात्रा सीजन के दौरान रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से उत्तराखंड के पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी बड़ा लाभ मिल रहा है।