Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

Ratan Tata: रतन टाटा की तबियत खराब, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा की तबियत खराब है और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टाटा संस के चेयरमैन ऐमिरेट्स रतन टाटा की आयु 86 वर्ष है और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया है. 

आपको बता दें कि, 28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा साल 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे। इस दौरान उन्होंने टाटा ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचाया। रतन टाटा सिर्फ एक अच्छे उद्योगपति ही नहीं हैं, वे एक अच्छे इंसान भी हैं। वह अपने साथ काम करने वाले लोगों का काफी ख्याल रखते हैं। उनकी पहचान ऐसे शख्स के रूप में है जो हमेशा अपने कर्मचारियों के साथ खड़ा रहता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उस कर्मचारी की कंपनी में क्या रैंक है।