Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

उद्योगपति रतन टाटा की हालत गंभीर, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा उम्र संबंधी बीमारियों के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हेल्थ कंडीशन पर टाटा ग्रुप की तरफ से फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

रतन टाटा ने सोमवार को कहा था कि उनकी हेल्थ के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है और वे उम्र संबंधित बीमारियों की जांच करा रहे हैं। 86 साल के रतन टाटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को 'अफवाह' करार देते हुए इन्हें खारिज कर दिया था। 

रतन टाटा ने 1991 से दिसंबर 2012 तक चेयरमैन के तौर पर टाटा ग्रुप की अगुवाई की। उन्होंने जनता और मीडिया से गलत खबर नहीं फैलाने की अपील की। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ब्लड प्रेशर में गिरावट के बाद रतन टाटा को सोमवार तड़के मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था।