Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

बेंगलुरु में तेज बाइक चलाने की शिकायत पर भड़का रैपिडो ड्राइवर, महिला यात्री को मारा जोरदार थप्पड़

Karnataka: कर्नाटक के बेंगलुरू में रैपिडो बाइक ड्राइवर ने एक महिला को बीच सड़क पर थप्पड़ मारा, ये घटना किसी राहगीर ने कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि ड्राइवर ने थप्पड़ इतना जोरदार मारा कि महिला सड़क पर गिर गई। बताया जा रहा है कि महिला का बाइक ड्राइवर से तेज गति से बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। 

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को उस समय हुई, जब जयनगर में एक आभूषण की दुकान पर सेल्सवुमन के रूप में काम करने वाली महिला अपने ऑफिस जा रही थी। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर ड्राइवर के तेज गति से गाड़ी चलाने की वजह से महिला बीच में ही उतर गई और उससे भिड़ गई, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। 

पुलिस ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर किराया देने और हेलमेट लौटाने से भी इनकार कर दिया। संपर्क किए जाने पर रैपिडो ने इस मामले पर बयान देने से इनकार कर दिया और कहा कि यह पुलिस का मामला है। पुलिस के अनुसार, जब मामला प्रकाश में आया तो महिला और बाइक सवार दोनों को जयनगर थाने लाया गया।

महिला ने दावा किया कि बाइक सवार लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और सिग्नल तोड़ रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उसने उससे पूछताछ की तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और उसने उसे थप्पड़ मार दिया।

महिला को समझाने के बावजूद  उन्होंने शिकायत देने से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने मामले में गैर-संज्ञेय रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज की। उन्होंने बताया कि महिला को शिकायत देने के लिए नोटिस भी भेजा गया है, ताकि एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा सके।