Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

MP: रेप के आरोपित ने पीड़िता के घर में की गोलीबारी, एक मौत

17 साल की लड़की से बलात्कार के आरोपित व्यक्ति ने सोमवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर में उसके घर के अंदर कथित तौर पर गोलीबारी की, जिसमें उसके दादा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी में पीड़िता और उसके चाचा घायल हो गए। एसपी अगम जैन ने बताया कि घटना सुबह मोहरा गांव में हुई।

पुलिस अधिकारी अगम जैन ने बताया, "हत्या मोहरा गांव में हुई। भोला अहिरवार ने गोलीबारी कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी।" घायल हुई 17 साल की लड़की ने दो महीने पहले भोला अहिरवार के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।  किशोरी की शिकायत पर अहिरवार पर दो महीने पहले बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था।