Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

दुर्गा पूजा में रुपाली गांगुली के साथ जमकर थिरकीं Rani Mukerji

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने नवरात्रि के आखिरी दिन सिंदूर खेला में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा में बाकी महिलाओं के साथ जमकर सिंदूर खेला और खूब एंजॉय किया. दुर्गा पंडाल में रानी के साथ एक्ट्रेस रुपाली गांगुली, सुमोना चक्रवर्ती और कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट भी नजर आयीं और उन्होंने रानी के साथ सिंदूर खेला में हिस्सा लिया. रानी इस दौरान गोल्डन साड़ी पहनी थी जिसमें रेड बॉर्डर था. उन्होंने बाल खुले रखे थे जिसमें एक्सेसरी लगाई थी. इस लुक में रानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं.