Breaking News

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी CBI की बैठक के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे     |   बीजेपी विधायक तपस रॉय ने बंगाल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर ली शपथ     |   बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को 10 दिन की ईडी कस्टडी में भेजा गया     |   NEET परीक्षा मामले में नासिक पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया     |   सीबीआई ने NEET पेपर लीक मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की     |  

पुडुचेरी में फिर से रंगासामी सरकार, राष्ट्रपति ने नियुक्ति किया CM, 13 मई को शपथग्रहण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को एन रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। रंगासामी 13 मई को शपथ लेंगे। गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया- '' राष्ट्रपति मुर्मु एन रंगासामी को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। रंगासामी की यह नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी जिस दिन वे शपथ ग्रहण करेंगे।''

अधिसूचना के बाद, उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआइएनआरसी) के नेतृत्व वाले राजग को नौ अप्रैल को हुए केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव में शानदार जीत मिलने के बाद रंगासामी पांचवीं बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। चुनाव के नतीजे चार मई को घोषित किए गए थे।

एआइएनआरसी ने 16 में से 12 सीटों पर विजय प्राप्त की, जबकि भाजपा ने 10 सीटों में से चार सीटें जीतीं। एनडीए के अन्य घटकों, एआइएडीएमके और लाचिया जननायक काची (एलजेके) ने एक-एक सीट जीती। इस तरह राजग को 30 सदस्यीय सदन में कुल 18 सीटें मिली। विपक्षी पार्टी डीएमके ने पांच सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस को एक और नवोदित टीवीके को दो सीटों पर विजय मिलीं।