Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

राम चरण ने अपनी अगली फिल्म के लिए वसूली भारी-भरकम फीस

साउथ के सुपरस्टार राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर को लेकर लगातार सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. कियारा आडवाणी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं. माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है. राम चरण के फैन्स इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिलीज से पहले ही ये दावा किया जा रहा है कि ये पिक्चप तेलुगु इंड्ट्री ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी. गेम चेंजर ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई करना शुरू कर दिया है.